महिला आयोग ने अकबर के इस्तीफे का स्वागत किया

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग(एनसीडब्ल्यू) ने केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के इस्तीफे का बुधवार को स्वागत किया। अकबर के खिलाफ कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। देश में ‘मी टू’ अभियान के अस्तित्व में आने के बाद भारतीय राजनीति में यह पहला इस्तीफा है।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आईएएनएस से कहा, “अंतत: सरकार ने महिलाओं की आवाज सुनी है और इसके अनुसार काम किया है।”

अपने संक्षिप्त इस्तीफे में अकबर ने कहा कि उन्होंने कानून की अदालत मे निजी क्षमता से न्याय पाने और ‘फर्जी’ आरोपों को चुनौती देने का निर्णय लिया है।

इसपर शर्मा ने कहा, “मुकदमा लड़ना और अदालत जाना उनका अधिकार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493