महिला कबड्डी चैलेंज : आइस दिवाज ने फायरबर्डस को दी मात

बेंगलुरू, 13 जुलाई (आईएएनएस)। देश के एकमात्र महिला कबड्डी लीग टूर्नामेंट महिला कबड्डी चैलेंज के पहले संस्करण के चौथे मैच में बुधवार को आइस दिवाज ने फायरबर्डस को 24-14 से मात दी। दिवाज टीम की यह दूसरी जीत है।

तीन टीमों की अंकतालिका में दिवाज की टीम 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।

दिवाज की टीम शुरू से ही अपनी विपक्षी टीम पर हावी रही। दिवाज ने पहले हाफ की समाप्ति तक फायरबर्डस पर 14-5 से बड़ी बढ़त ले ली थी।

दूसरे हाफ में भी कहानी नहीं बदली और दिवाज ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत हासिल की।

फायरबर्डस की टीम ने रेड से चार और टैकल से नौ अंक हासिल किए। वहीं दिवाज ने रेड से सात और टैकल से 15 अंक अपने खाते में डाले। फायरबर्डस की टीम को एक भी ऑलआउट अंक नहीं मिला जबकि दिवाज ने दो ऑल आउट अंक अपने नाम किए।

हालांकि दिवाज की टीम एक भी अतिरिक्त अंक हासिल नहीं कर पाई जबकि फायरबर्डस की टीम के हिस्से में एक अतिरिक्त अंक आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493