मानसून के लिए भारतीय रेलवे तैयार

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय ने रेलवे का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए अपनी मशीनरी पूरी तरह तैयार कर ली है। रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलों को पहले ही अनुदेश भेज दिए हैं कि मानसून के दौरान सुरक्षित रेलवे परिचालन के लिए आवश्यक तैयारियां की ली जाएं और उचित सावधानियां बरती जाएं।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, क्षेत्रीय रेलों ने अपने स्तर पर बारिश के मौसम के दौरान संबंधित रेलवे कर्मचारियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश के संबंध में पुस्तिकाएं तैयार की हैं।

बयान के अनुसार, सुरक्षित रेलवे परिचालन के लिए नहर, तालाब, जलाशयों आदि द्वारा प्रभावित होने वाले रेलवे के कार्यो के लिए राज्यों की सरकारी अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण और राज्य सरकारों का खामियों की ओर ध्यान आकर्षित करने की बात शामिल है।

बयान के अनुसार, इस बारे में क्षेत्रीय रेलों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि दिन या रात में असामान्य बारिश या तूफान के मामले में पूरे प्रभावित क्षेत्र में रेलवे अधिकारी गश्त करेंगे।

बयान में कहा गया है कि भारी वर्षा, तेज गति की हवाओं या चक्रवात के बारे में संबंधित मौसम विज्ञान केन्द्रों के साथ चेतावनियां आदि प्राप्त करने के लिए संपर्क स्थापित किया गया है। जलाशयों, बांधों से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के बारे में निगरानी करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क साधा गया है।

बयान में कहा गया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में, जहां पत्थर गिरने की घटना होती है, वहां ढीले पत्थरों का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। रेलवे अधिकारी विशेष रूप से भारी बारिश/मौसम के अनुमान की अवधि के दौरान फुटप्लेट/मोटर ट्राली द्वारा प्रभावित खंडों का निरीक्षण करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493