महिला कबड्डी चैलेंज : क्वींस ने दिवाज को दी मात

कोलकाता, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्टॉर्म क्वींस ने महिला कबड्डी चैलेंज के पांचवें मैच में सोमवार को आइस दिवाज को एकतरफा मुकाबले में 21-15 से हरा दिया। यह क्वींस की टूर्नामेंट में पहली जीत है।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में दिवाज ने क्वींस को 13 अंकों के बड़े अंतर से हराया था।

यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। बदले के इरादे से उतरी क्वींस की टीम के सामने दिवाज की टीम मैच के किसी भी क्षण टिकती नजर नहीं आई। पहले हाफ की समाप्ति तक क्वींस ने 14-6 से बढ़त बना ली थी।

दूसरे हाफ में भी क्वींस की टीम दिवाज पर हावी रही और हिसाब बराबर कर ही दम लिया।

दोनों टीमों ने रेड से चार-चार अंक हासिल किए। टैकल के मामले में क्वींस की टीम ने दिवाज को पीछे छोड़ा। क्वींस ने टैकल से 13 और दिवाज ने नौ अंक हासिल किए।

दोनों टीमों को दो-दो अतिरिक्त अंक मिले, लेकिन ऑल आउट अंकों के मामले में दिवाज के हाथ खाली रहे जबकि क्वींस को दो ऑल आउट अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493