महिला क्रिकेट : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर बुधवार को इंग्लैंड को त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में आठ विकेट से हरा दिया।

इस हार का हालांकि इंग्लैंड पर असर नहीं पड़ा है क्योंकि यह दोनों टीमें पहले ही मेजबान भारत को बाहर कर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

आस्ट्रेलिया ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया और उसे सिर्फ 96 रनों पर ही सीमित कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को आस्ट्रेलिया ने 11.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया को हालांकि नौ के कुल स्कोर पर ही एलिस हिली (6) के रूप में पहला झटका लगा। तीन रन बाद एलिस विलानी (1) भी पवेलियन लौट गईं। इसके बाद एलिस पैरी (नाबाद 47) और मेग लेनिंग (41) ने तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी करते हुए आस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।

इससे पहले, आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को बड़ा स्कोर करने से महरूम रखा। भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाली डेनियल व्याट (6) सस्ते में पवेलियन लौट लीं। टैमी ब्यूमोंट ने 12 गेंदों में तीन चौंकों की मदद से 17 रन बनाए लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं हो सकी। डेलिसा किमिंसे ने उनकी पारी का अंत किया।

यहां से लगातार विकेट गिरते रहे और इंग्लैंड सौ रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाई।

आस्ट्रेलिया की तरफ से किमिंसे ने तीन विकेट लिए। जेस जोनासेन और मेगन शट को दो-दो सफलताएं मिलीं। एलिस पैरी, अमांडा वेलिंग्टन, एशले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493