मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। ‘जोधा अकबर’ और ‘अलीगढ़’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री दिलनाज ईरानी, विक्रम भट्ट की वेब श्रृंखला ‘ट्विस्टिड 2’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी। वह अचिंत कौर की जगह अरुणिमा की भूमिका में दिखेंगी।
दिलनाज ने कहा, “फिल्म ‘ट्विस्टिड 2’ राहुल, निया और अरुणिमा के बीच त्रिकोणीय अपराध पर आधारित है। मेरा किरदार एक सीबीआई जांचकर्ता का है, जो बहुत मजबूत और शांत महिला है। काम के प्रति उसका दृष्टिकोण व्यावहारिक है। हालांकि, इसके साथ ही उसके पास एक मानवीय पक्ष भी है।”
मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग छात्रा रहीं अभिनेत्री ने टोनी पटेल के ‘मर्चेट ऑफ वेनिस’ के साथ रंगमंच पर शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने कई नाटक किए।
भट्ट के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “विक्रम भट्ट, या ‘बॉस’, जैसा कि सब उन्हें कहते हैं, अपनी कला के मास्टर हैं।”
अनुपम संतोष सरोज द्वारा निर्देशित ‘ट्विस्टिड 2’ 25 अप्रैल को वेब पर ओटीटी प्लेटफॉर्म, वीबी पर जारी होगी।
dharmpath.com dharmpath