महिला क्रिकेट : एडवर्ड्स के रिकार्ड को पार कर जाएंगी मिताली?

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज भारत में मंगलवार से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के विश्व कप में सबसे अधिक रनों के रिकार्ड को पार कर जाएंगी।

एडवर्ड्स ने विश्व कप में 19 मैचों में की 19 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 566 रन बनाए हैं। मिताली ने 17 मैचों की 17 पारियों में पांच बार नाबाद रहते हुए अब तक 541 रन बनाए हैं।

इस क्रम में तीसरे क्रम पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिनके नाम 19 मैचों की 19 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 537 रन हैं।

एडवर्ड्स, मिताली और बेट्स ही ऐसी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप में 500 से अधिक रन बनाए हैं। वैसे इन तीनों के नाम एक भी शतक नहीं है।

विश्व कप में अब तक सिर्फ दो शतक लगे हैं और यह कारनामा किया है, आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और वेस्टइंडीज की दिएंद्रा डॉटिन ने। लैनिंग ने 126 और डॉटिन ने नाबाद 112 रन बनाए हैं।

इस तरह लैनिंग के नाम विश्व कप की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकार्ड है। दूसरी ओर, डॉटिन ने विश्व कप में अब तक सबसे अधिक 17 छक्के लगाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493