महिला क्रिकेट : दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 111 रनों पर रोका

गुवाहाटी, 7 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड महिला टीम ने गुरुवार को बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया।

गुवाहाटी, 7 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड महिला टीम ने गुरुवार को बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिलाएं 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकीं।

भारत के लिए मिताली राज ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। दीप्ति शर्मा और पदार्पण कर रही भारती फुलमाली ने 18-18 रनों का योगदान दिया।

इंग्लैंड के लिए कैथरीन ब्रंट ने तीन विकेट अपने नाम किए। लिंसे स्मिथ ने दो सफलताएं अर्जित कीं। अन्या श्रब्सूले और केट क्रॉस ने एक-एक विकेट लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493