महिला क्रिकेट : भारत की पारी 142 रनों पर सिमटी

बेंगलुरू, 28 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 142 रनों पर समेट दिया है।

भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवरों में का ही सामना कर सकी। उसकी ओर से झूलन गोस्वामी ने सबसे अधिक 57 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से लिया ताहुहू, मोर्ना नील्सन और अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेल रहीं लेह कास्पेरेक ने तीन-तीन विकेट लिए।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं ही। 15 रन के कुल योग पर पूनम राउत (5) का विकेट गंवाने के बाद मेजबान टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट खोए।

स्मृति मंधाना ने 13 रन बनाए जबकि कप्तान मिताली राज के बल्ले से 17 रन निकले। इसके अलाव एकता बिष्ट ही दहाई तक पहुंच सकीं।

भारत की ओर से रवि कल्पना ने पदार्पण किया जबकि न्यूजीलैंड की ओर से कास्पेरेक अपना पहला मैच खेल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493