यू-21 फुटबाल : यूरोपीयन चैम्पियनशिप फाइनल में भिड़ेंगे पुर्तगाल, स्वीडन

प्रॉग, 28 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल और स्वीडन की टीमें यूरोपीयन अंडर-21 फुटबाल चैम्पियनशिप के फाइनल में भिड़ेंगी।

फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा। यहां तक पहुंचने के लिए पुर्तगाल ने जहां सेमीफाइनल में जर्मनी को हराया वहीं स्वीडन ने डेनमार्क को बाहर किया।

शनिवार को पुर्तगाल ने जर्मनी पर 5-0 से जीत हासिल की। पुर्तगाल की टीम 1994 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है।

दूसरी ओर, स्वीडन ने डेनमार्क को 4-1 से हराया। यह टीम भी 1992 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493