महिला गोल्फ : अमनदीप ने दूसरे दिन भी कायम रखी बढ़त

हैदराबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चंडीगढ़ की गोल्फ खिलाड़ी अमनदीप द्राल ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 12वें चरण के दूसरे दिन भी अपनी बढ़त कायम रखी है।

हैदराबाद गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को अमनदीप ने 3-ओवर 74 का स्कोर किया।

वहीं बेंगलुरू की शर्मिला निकोलेट ने दूसरे दिन 2-ओवर 73 का स्कोर किया और वह दिन की समाप्ति के बाद दूसरे स्थान पर आ गईं। उनका ओवरऑल स्कोर 153 है।

पहले दिन शीर्ष स्थान पर रहीं अमनदीप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहले और दूसरे होल में दो बोगी लगाईं। इसके बाद उन्होंने सातवें, आठवें, 12वें और 13वें होल में चार और बोगी लगाईं।

दूसरे दिन उन्होंने छठे, 11वें और 17वें होल में तीन बर्डी लगाईं। उनका ओवरऑल स्कोर 151 है।

शर्मिला ने हालांकि दूसरे दिन शानदार वापसी की और दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने चौथे और नौवें होल में बर्डी लगाई। वह यहीं नहीं रूकीं और 10वें होल में एक और बर्डी लगाई।

13वें और 16वें होल में एक शॉट से और पांचवें होल में दो शॉट से चूक जाने के कारण उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

कोलकाता की नेहा त्रिपाठी कुल 156 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493