गुरुग्राम, 30 नवंबर (आईएएनएस)। एमेच्योर दीक्षा डागर और अनन्या वोर्थाकुर ने अपने बीच में अच्छी दूरी बनाते हुए हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के अंतिम चरण के दूसरे दिन क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपना पहला और दूसरा स्थान कायम रखा है।
पहले दिन 66 का स्कोर करने वाली दीक्षा ने दूसरे दिन 71 का स्कोर किया जबकि अन्नया ने दूसरे दिन 70 का स्कोर किया।
दो दिन के खेल के बाद दीक्षा का स्कोर सात अंडर 137 का है जबकि अन्नया ने चार अंडर 140 का स्कोर किया।
दिन में सबसे अच्छा प्रदर्शन सानिया शर्मा (70) का रहा। सानिया, दीक्षा और अन्नया से क्रमश: आठ और पांच शॉट पीछे हैं।
दीक्षा ने तीसरे होल पर एक बोगी लगाई जबकि नौवें होल पर बर्डी लगाकर इसकी भरपाई की। मध्यांतर के बाद उन्होंने 12वें और 18वें होल पर भी बर्डी लगाई।
dharmpath.com dharmpath