महिला गोल्फ : छठे चरण में गुरसिमर पर होगी सबकी नजरें

पुणे, 1 मार्च (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह अपना पहला पेशेवर खिताब जीतने वाली गुरसिमर बडवाल पर बुधवार से शुरू हो रहे हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के छठे दौर में सबकी नजरें होंगी।

गुरसिमर इस समय कुल आय के अनुसार पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल आय तीन लाख 64 हजार 200 रुपये है।

गुरसिमर को हालांकि वाणी कपूर, नेहा त्रिपाठी और किरण मथारू से कड़ी चुनौती मिलेगी।

इस दौर में दिल्ली की वाणी वापसी करेंगी जोकि एक महीने से बाहर थीं। वाणी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और दो खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

वाणी इस समय दो लाख 94 हजार की कुल आय के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वापसी के बाद उनकी कोशिश एक बार फिर खिताब अपने नाम करने की होगी।

नेहा तीन लाख 62 हजार 500 रुपये की कुल आय के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं किरण तीन लाख 41 हजार 200 रूपये की कुल आय के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इस दौर में पंचकुला की अमनदीप ड्राल भी वापसी करेंगी जो पिछले तीन दौर से बाहर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493