महिला गोल्फ : तवेशा ने जीता डब्ल्यूपीटी के लखनऊ चरण का खिताब

लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। युवा खिलाड़ी तवेशा मलिक ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखते हुए शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 16वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है।

तवेशा ने टूर्नामेंट के तीसरे और आखिरी दिन वन ओवर 71 का स्कोर कर कुल 210 पार स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया।

तवेशा ने पहले स्थान पर कब्जा जमाते हुए जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी बढ़त को कायम रखा है।

तवेशा को हालांकि रिद्धिमा दिलावरी ने अच्छी चुनौती दी लेकिन वह पहले स्थान पर नहीं आ सकीं। रिद्धिमा ने तीन अंडर 67 का स्कोर किया जिससे उनका कुल स्कोर चार ओवर 214 का रहा।

स्मृति मेहरा ने तीसरे दिन 72 का स्कोर कर कुल 216 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493