मेड्रिड, 23 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के मुख्य कोच सैंटियागो सोलारी ने कहा कि वह टीम के साथ अपनी नई भूमिका को लेकर बहुत उत्सुक हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अर्जेटीना के सोलारी को रियल ने 13 नवंबर को टीम का स्थायी कोच नियुक्त किया। रियल ने 29 अक्टूबर को जुलेन लोप्तेगुई को टीम के मुख्य कोच से पद से बर्खास्त किया था।
सोलारी ने कहा, “मैं रियल मेड्रिड के कोच की जिम्मेदारी पाकर बहुत भाग्यशाली और उत्साहित महसूस कर रहा हूं।”
रियल की टीम स्पेनिश लीग में शनिवार को आईबार का सामना करेगी।
सोलारी ने कहा, “मुझे एक कड़े मैच की उम्मीद है क्योंकि वह एक ऐसी टीम है जिसे पता है कि कैसे खेलना है। वह एक आक्रामक टीम है जो अटैक करने पर विश्वास करती है। मुकाबला मनोरंजक होगा।”
dharmpath.com dharmpath