गुरुग्राम, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। एमेच्योर खिलाड़ी दीक्षा डागर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर का खिताब अपने नाम कर लिया है। दीक्षा ने लगातार तीसरे और अंतिम दिन सब-पार राउंड खेला।
दीक्षा ने तीसरे दिन टू अंडर 70 का स्कोर किया और तीन दिन में कुल नौ अंडर 207 के कुल स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।
उन्होंने दूसरे स्थान पर रहने वाली तीन खिलाड़ियों से 11 शॉट की बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।
दूसरे स्थान पर गौरिका, नेहा त्रिपाठी, और अन्नया बर्ठाकुर रहीं। गौरिका ने तीसरे दिन 71 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर दो ओवर 218 रहा। नेहा ने आखिर दिन 73 और अनन्या ने 78 का स्कोर किया।
dharmpath.com dharmpath