महिला गोल्फ : दूसरे दिन अमनदीप पहले स्थान पर

बेंगलुरू, 28 जुलाई (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण के दूसरे दिन गुरुवार की समाप्ति के बाद अमनदीप द्राल शीर्ष स्थान पर चल रही हैं।

प्रेस्टीज गोल्फशायर कोर्स पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन अमनदीप ने 5-अंडर 67 का स्कोर किया।

सानिया शर्मा ने दूसरे दिन 2-अंडर 70 का स्कोर किया और वह दूसरे स्थान पर चल रही हैं। उनका ओवरऑल स्कोर 145 है।

अमनदीप ने पांचवें, आठवें और नौवें होल में बर्डी लगाई जबकि वह चौथे और छठवें होल पर एक शॉट से चूक गईं।

हालांकि उन्होंने मध्यांतर के बाद शानदार खेल दिखाया और 11वें, 13वें, 15वें और 18वें होल में चार बर्डी लगाईं। दूसरे दिन की समाप्ति तक उनका कुल स्कोर 139 है।

अंतिम दौर में जाने से पहले उनके पास छह शॉट की बढ़त है।

चंडीगढ़ की सानिया और स्थानीय खिलाड़ी शार्मिला निकोलेट संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं। दूसरे दिन की समाप्ति के बाद दोनों खिलाड़ियों का ओवरऑल स्कोर 145 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493