महिला गोल्फ : दूसरे दिन नेहा शीर्ष पर

बेंगलुरू, 24 अगस्त (आईएएनएस)। नेहा त्रिपाठी ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के नौवें चरण के दूसरे दिन गुरुवार को 5 अंडर-67 का स्कोर करते हुए दिन का अंत पहले स्थान के साथ किया है।

दो राउंड की समाप्ति के बाद नेहा का कुल स्कोर 3 अंडर-141 है।

उन्होंने इस साल पहले चरण में जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद वह जीत का स्वाद नहीं चख सकी हैं।

प्रेस्टीज गोल्फशायर कोर्स पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में गौरिका विश्नोई ने 69 के स्कोर के साथ दिन का अंत दूसरे स्थान के साथ किया है।

वहीं वाणी कपूर ने दूसरे दिन अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 147 के कुल स्कोर के साथ दिन का अंत पांचवें स्थान के साथ किया है।

नेहा ने दिन की शुरुआत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान के साथ की थी। उन्होंने मध्यांतर से पहले चौथे और छठे होल में दो बर्डी लगाईं।

मध्यांतर के बाद भी वह नहीं रूकीं और 10वें से 13वें होल में लगातार चार बर्डी लगाईं। हालांकि अंत में एक बोगी लगाने के कारण वह पीछे रह गईं। यह बोगी नेहा को शीर्ष स्थान पर पहुंचने से नहीं रोक सकी।

गौरिका ने दूसरे दिन एक भी बोगी नहीं लगाई। उन्होंने मध्यांतर के बाद 10वें, 13वें और 17वें होल में तीन बर्डी लगाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493