लखनऊ, 24 नवंबर (आईएएनएस)। गोल्फर नेहा त्रिपाठी ने शुक्रवार को हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 15वां चरण का खिताब जीत लिया।
यह इस सीजन में नेहा की तीसरी जीत है। इससे पहले नेहा ने अहमदाबाद में आयोजित पहला चरण जीता था और फिर ग्रेटर नोएडा में आयोजित 13वां चरण भी अपने नाम किया था।
ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर चल रहीं गौरिका बिस्नोई ने दूसरा स्थान हासिल किया। नेहा ने कुल थ्री-अंडर 207 स्कोर किया जबकि गौरिका ने वन ओवर 211 स्कोर किया।
अफसान फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं जबकि स्मृति मेहरा ने चौथा स्थान हासिल किया।
ऑर्डर ऑफ मेरिट में जहां गौरिक ने अपनी स्थिति मजबूत की है वहीं नेहा को चौथे स्थान पर खिसकना पड़ा है। अब जबकि सीजन समाप्ति की ओर से, गौरिका के ऑर्डर ऑफ मेरिट में अंतिम रूप से शीर्ष पर रहने की सम्भावना प्रबल हो गई है।
सानया शर्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया जबकि वानी कपूर सातवें स्थान पर रहीं।
इस टूर्नामेंट का 16वां चरण गुरुग्राम के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर के बीच खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath