नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के नए राजदूत केनेथ इयान जस्टर ने कहा कि वह देनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने के अगले अध्याय के लिए उत्सुक हैं।
जस्टर ने गुरुवार को यहां एक आधिकारिक समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया।
जस्टर ने कहा, “राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”
जस्टर ने कहा, “मैं राष्ट्रपति को मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं और भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों को मजबूत करने के अगले अध्याय के लिए उत्सुक हूं।”
अमेरिका के दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि जस्टर 28-30 नवंबर को होने वाले 2017 वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह हैदराबाद जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath