महिला गोल्फ : वाणी कपूर ने जीता चौथा चरण

कोलकाता, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की वाणी कपूर ने टॉलीगंज क्लब में शुक्रवार को पार-70 स्कोर के साथ हीरो वुमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर का चौथा चरण छह स्ट्रोक के अंतर से जीत लिया।

वाणी ने चौथे चरण में कुल 214 का स्कोर किया। इस जीत के साथ हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद वाणी ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। इस सत्र में वाणी की यह दूसरी जीत है।

बेंगलुरू की शर्मिला निकोलेट कुल 220 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब हुईं। स्थानीय खिलाड़ी नेहा त्रिपाठी को 221 स्कोर के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

वाणी के लिए शुक्रवार के खेल की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और पहले, सातवें और आठवें होल पर उन्होंने बुगी लगाई। नौवें होल पर हालांकि वह एक बर्डी लगाने में सफल रहीं। बैक नाइन में हालांकि वाणी ने वापसी की और केवल 14वें होल पर एक बुगी लगाई।

पुणे की श्वेता गालांडे, कपूरथला की गुरसिमर बडवाल और किरण मथारू ने 223 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। स्मृति मेहरा सातवें जबकि दिल्ली की अंकिता तिवाना आठवें पायदान पर रहीं। गौरी मोंगा को नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

टूर का पांचवा चरण बॉम्बे प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में 18 से 20 फरवरी के बीच आयोजित किया जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493