महिला गोल्फ : वाणी की नजरें खिताबी हैट्रिक पर

बेंगलुरू, 21 जून (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के लगातार दो चरणों में जीत हासिल करने वाली वाणी कपूर की नजरें बुधवार को क्लोवर ग्रीन्स में शुरू हो रहे टूर के नौवें चरण में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

हीरो आर्डर ऑफ मेरिट में बेहद ही कम अंकों से शीर्ष पर चल रहीं दिल्ली की वाणी की नजरें अपने स्थान को बनाए रखने की होगी। इस टूर्नामेंट में उनके अलावा 12 पेशेवर खिलाड़ी यहां किस्मत अजमाएंगे।

पांच टूर्नामेंट में से चार में जीत हासिल करने वाली वाणी की कुल आय पांच लाख 72 हजार दो सौ रुपये है। उन्हें यहां नेहा त्रिपाठी, गुरसिमर बाडवाल और अमनदीप द्राल से कड़ी चुनौती मिलेगी।

नेहा इस समय हीरो आर्डर ऑफ मेरिट में पांच लाख 71 हजार 433 रुपये की आय के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आठ टूर्नामेंट में उनके खाते में दो जीत हैं। नेहा की कोशिश इस चरण में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी।

इस सत्र में अपना पहला पेशेवर खिताब जीतने वाली गुरसिमर पांच लाख 40 हजार 200 रुपये की आय के साथ हीरो मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं अमनदीप चार लाख 29 हजार 534 रुपये की आय के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493