महिला गोल्फ : वाणी ने जीता खिताब

पुणे, 24 मार्च (आईएएनएस)। पहले दिन से शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए बैठी वाणी कपूर ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर-2017 के छठे चरण का खिताब अपने नाम कर लिया।

पुणे, 24 मार्च (आईएएनएस)। पहले दिन से शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए बैठी वाणी कपूर ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर-2017 के छठे चरण का खिताब अपने नाम कर लिया।

पूना क्लब गोल्फ कोर्स में खेले गए इस चरण के तीसरे और अंतिम दिन वाणी ने 74 का स्कोर करते हुए इस साल का अपना दूसरा खिताब जीता।

वाणी का तीन दौर की समाप्ति के बाद कुल स्कोर 216 रहा। वह नौ शॉट के अंतर से जीती। दूसरे दिन वाणी ने सात शॉट की बढ़त ली थी तभी उनकी जीत लगभग तय लग रही थी।

दूसरा स्थान गौरिका बिश्नोई और अमनदीप द्राल ने साझा किया। दोनों का तीन दिन का कुल स्कोर 225 रहा।

वाणी की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। उन्होंने तीसरे होल पर बोगी खेली और सातवें होल पर डबल बोगी लगाई। मध्यांतर से पहले वह सिर्फ छठे होल पर ही बर्डी लगा पाईं।

इसके बाद भी वह 12वें और 13वें होल पर लगातार दो बोगी खेल गईं हालांकि 14वें होल पर बर्डी खेल कर उन्होंने कुछ हद तक इसकी भरपाई की।

गौरिका ने मध्यांतर से पहले एक भी बोगी नहीं लगाई जबकि तीसरे होल में उन्होंने बर्डी खेली। मध्यांतर के बाद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और 15वें तथा 17वें होल पर बोगी खेल गईं। उन्होंने तीसरे दिन 1-ओवर-72 का स्कोर किया।

अमनदीप शुक्रवार को अपनी फॉर्म में नहीं दिखीं। उन्होंने तीसरे दौर में एक भी बर्डी नहीं लगाई। दिन का अंत उन्होंने 76 के स्कोर के साथ किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493