मोदी ने लंदन आतंकी हमले पर शोक जताया

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे को फोन किया और लंदन आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक संवेदना जाहिर की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को फोन किया और लंदन आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए गहरी शोक संवेदना जाहिर की।”

उल्लेखनीय है कि बुधवार को एक हमलावर ने लंदन के वेस्टमिंस्टर पुल पर एक वाहन से कई पदयात्रियों को रौंद दिया, जिसमें तीन की मौत हो गई। बाद में उसने संसद भवन परिसर के पास एक पुलिसकर्मी को चाकू घोंप कर मार डाला। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के जवाबी हमले में वह मारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493