महिला गोल्फ : शर्मिला फिसली, वाणी शीर्ष पर पहुंची

कोलकाता, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हीरो वुमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर के चौथे चरण के दूसरे दिन गुरुवार को थ्री अंडर 67 के साथ वाणी कपूर शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं।

वहीं, टॉलीगंज क्लब पर जारी छह लाख रुपये इनामी रशि के चौथे चरण के पहले दिन शीर्ष पर रहीं शर्मिला निकोलेट अपनी लय कायम नहीं रख सकीं और फिसलकर तीसरे स्थान पर जा पहुंची।

ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रही दिल्ली की वाणी ने अच्छी शुरुआत की और दूसरे होल पर बर्डी लगाई। इसके बाद वह तत्काल लड़खड़ाईं और तीसरे तथा चौथे होल पर बुगी लगा बैठीं।

वाणी ने हालांकि इसके बाद शानदार वापसी की और सातवें, आठवें, 10वें और 11वें होल पर चार और बर्डी लगाने में कामयाब रहीं। दूसरे दौर के बाद वाणी का कुल स्कोर अब 141 हो गया है।

वाणी से पांच स्ट्रोक पीछे चल रहीं कोलकाता की नेहा त्रिपाठी दूसरे दिन थ्री-ओवर 73 स्कोर अर्जित करने में कामयाब रहीं और दूसरे पायदान पर हैं।

शर्मिला के लिए दिन निराशाजनक रहा और अपने खेल के दौरान वह कोई भी बर्डी नहीं लगा सकीं। वह किरण मथारू के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। उनका कुल स्कोर 147 है। अनुभवी स्मृति मेहरा कुल 149 स्कोर के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493