महिला गोल्फ : हीरो महिला पेशेवर टूर के पहले दिन नेहा को बढ़त

पुणे, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता की नेहा त्रिपाठी ने हीरो महिला पेशेवर टूर के तीसरे चरण के पहले दिन बुधवार को बढ़त हासिल कर ली है। उनके पीछे सानिया शर्मा हैं।

नेहा पहले दिन 18वें होल पर बर्डी लगाने वाली इकलौती खिलाड़ी रहीं। इसके कारण उन्होंने दिन का अंत वन अंडर 70 के स्कोर के साथ किया, जिसमें तीन बर्डी और दो बोगी शामिल हैं। सानिया ने 72 का स्कोर करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

वह पहले स्थान पर पहुंच सकती थीं लेकिन एक डबल बोगी के कारण वह बढ़त से चूक गईं।

तीसरा स्थान गुरसिमर बडवाल और तृषा सुनील को मिला। दोनों ने 73 का स्कोर किया।

तवेशा मलिक और आयेशा कपूर 74 का स्कोर कर पांचवें स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493