मेड्रिड, 7 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल लीग (ला लीगा) की फाउंडेशन और महिला फुटबाल विभाग ने विसेंट फेरर फाउंडेशन के साथ एक सहयोग समझौता किया है।
भारत के अनंतपुर जिले के सबसे वंचित समुदायों में फुटबाल के विकास के उद्देश्य यह समझौता हुआ है। इस समझौते का एक और उद्देश्य भारत में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतिभाओं को निखारना है।
अनंतपुर फुटबाल लीग (एएफएल) एक ग्रामीण तटीय प्रतियोगिता है, जिसे 2014 में शुरू किया गया था। इसकी देखरेख अनंतपुर स्पोर्ट्स अकैडमी, विसेंट फेरर फाउंडेशन करता है।
इसके गठन के बाद से एएफएल आकार में बढ़ी है।
ला लीगा और विसेंट फेरर फाउंडेशन द्वारा स्थापित इस संयुक्त पहल के माध्यम से 11 से 19 वर्ष की आयु के बीच के लगभग 2000 लड़कों और लड़कियों को खेलों को जानने का मौका मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath