महिला टी-20 चैलेंज : सुपरनोवास ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज मैच में ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस मैच का आयोजन मंगलवार को इसी मैदान पर शाम सात बजे से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के क्वालीफायर-1 मुकाबले से पहले किया जा रहा है।

क्वालीफायर-1 का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबद के बीच होगा।

सुपरनोवाल और ट्रेलब्लेजर्स के बीच खेला जा रहा यह एक अनूठा महिला टी-20 चैलेंज मैच महिला आईपीएल लीग की शुरुआत के लिए एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

टीमें :

आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), एलीसा हीले (विकेटकीपर), सूजी बेत्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जेमीमाह रोड्रिगेज, डेनियल हेजल, शिखा पांडे, ली ताहुहु, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, डेलन हेमलता

आईपीएल सुपरनोवास : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), डेनियल वैट, मिताली राज, मेग लानिंग, सोफी डेविने, एलीसे पैरी, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेशराम, पूजा वास्त्राकार, मेगन स्कट, राजेश्वरी गायकवाड, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493