लंदन, 22 मई (आईएएनएस)। संगीतकार सिमोन कॉवेल को रात भर काम करने की लत लग गई थी।
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, सिमोन को पिछले साल लंदन स्थित घर की सीढ़ियों से गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और वह सोचते हैं कि ऐसा इसलिए हुआ कि क्योंकि उन्होंने अपने शरीर से अत्यधिक मेहनत कराई थी।
सिमोन ने ब्रिटिश टीवी शो ‘लूज वुमेन’ में बताया, “मैं इसे वेकअप कॉल कहता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि कभी-कभी आपका शरीर आपको बताता है कि आप बहुत मेहनत कर रहे हैं। मैं देर रात तक काम करता था। आप इसका आदी हो जाते हैं क्योंकि तब शांति होती है लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath