मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 विश्व कप में गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 विश्व कप में गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
वेस्टइंडीज ने वानखेड़े स्टेडियम में इस वक्त खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड ने ग्रुप दौर में अपने चारों मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, वेस्टइंडीज को ग्रुप दौर में एक ही मैच हारी थी।
इस मैच को जीतने वाली टीम तीन अप्रैल को आस्ट्रेलिया से फाइनल में भिड़ेगी।
टीम :
वेस्टइंडीज : स्टेफनी टेलर (कप्तान), हेल मैथ्यूज, ब्रिटनी कूपर, दिआंदर डोटिन, मेरिसा अगुइलएरा, शाकूयाना क्विटने, स्टकी एनी किंग, शेमन कैम्पबेल, अनीसा मोहम्मद, एफी फ्लैचर, शामिला कोनेल।
न्यूजीलैंड : सुजी बेट्स (कप्तान), रशेल प्रीस्ट, सोफी डेविने, सारा मैक्गालेशन, केटी मार्टिन, एमी स्टेथरवेट, केटी परकिन्स, लेह कास्परेक, इरिन बार्मिघम, ली थाहु, मोरना निल्सन।
dharmpath.com dharmpath