प्राग, 31 मार्च (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के पूर्व मिडफील्डर पावेल नेदवेद को चीनी सुपर लीग का दूत बनाया गया है। नेदवेद का कार्यकाल तीन साल का होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 43 साल के नेदवेद ने दूत के तौर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम का स्थान लिया है।
चाइनीज सुपर लीग के प्रमुख मा चेंगक्वान ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
सीएसएल ने कहा है कि ‘चेक आइरनमैन’ नाम से मशहू नेदवेद की चीन में अच्छी खासी प्रतिष्ठा है।
सीएसएल ने अपने बयान में कहा, “नेदवेद को उनके बेहतरीन खेल के लिए जाना जाता है। वह कभी हार नहीं मानने के लिए जाने जाते हैं। एक लड़ाकू की छवि वाले खिलाड़ी को ही सीएसएल अपने साथ जोड़ना चाहता था।”
dharmpath.com dharmpath