कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां आयोजित खिताबी मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिस विलानी (52) और कप्तान मेग लेनिंग (52) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवरो में पांच विकेट पर 148 रन बनाए।
जवाब में कैरेबियाई टीम ने 19.3 ओवरो में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हेले मैथ्यूज ने सर्वाधिक 66 रन बनाए जबकि कप्तान स्टेफानी टेलर ने 59 रनों का पारी खेली। दिएंद्रा डॉटिन 18 रनों पर नाबाद लौटीं।
यह कैरेबियाई टीम का पहला टी-20 खिताब है।
dharmpath.com dharmpath