महिला टेनिस : इटली ओपन में आमने-सामने होंगी विलियम्स बहनें

रोम, 14 मई (आईएएनएस)। सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स बुधवार को यहां इटली ओपन के दूसरे दौर में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

दोनों खिलाड़ियों ने सामेवार को क्ले कोर्ट पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दौर ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।

बीबीसी के अनुसार, 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने पहले दौर में स्वीडन की रबेका पीटरसन को 6-4, 6-2 से हराया।

दूसरी ओर, वीनस ने बेल्जियम की एलिस मर्टेस को तीन सेट तक चले एक कड़े मुकाबले में 7-5, 3-6, 7-6 (7-4) से मात दी।

सेरेना को आसान जीत मिली, लेकिन वीनस को दूसरे दौर में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

वर्ल्ड रैंकिंग में 20वें पायदान पर काबिज मर्टेस ने पहले सेट में बेहतरीन शुरुआत की और वीनस को हर अंक के लिए कांटे की टक्कर दी। हालांकि, अंत में अमेरिकी खिलाड़ी बढ़त बनाने में कामयाब रही।

दूसरे सेट में वीनस का जलवा नहीं चला और मर्टेस ने आसानी से 6-3 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबले में वापसी कर ली।

तीसरा और निर्णायक सेट टाई-ब्रेकर तक गया जहां वीनस ने बेल्जियम की खिलाड़ी को 7-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493