महिला टेनिस : इटली ओपन में स्टीफंस से भिड़ेगी कोंटा

रोम, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा यहां जारी इटली ओपन के दूसरे दौर में अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस से भिड़ेगी।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 42वें पायदान पर मौजूद कोंटा ने सोमवार को क्ले कोर्ट पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले दौर में एलिसन रिस्के को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से पराजित किया।

बीबीसी के अनुसार, 27 वर्षीय कोंटा ने इस मुकाबले को जीतने के लिए केवल 90 मिनट का समय लिया। कोंटा ने वर्ल्ड रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद स्टीफंस को जनवरी में ब्रिसबेन में हुए टूर्नामेंट में मात दी थी।

इन दोनों खिलाड़ियों ने केवल एक बार ही एक-दूसरे का सामना किया है। कोंटा की यह क्ले कोर्ट पर इस साल की अब तक की छठी जीत है।

स्टीफंस ने 2017 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीत था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493