महिला टेनिस : केरबर ने जीता स्टटगार्ट ओपन खिताब

स्टटगार्ट (जर्मनी), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी की महिला टेनिस स्टार एंगलिक केरबर ने रविवार को स्टटगार्ट ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया।

खिताबी मुकाबले में केरबर ने अपने ही देश के लाउरा सेगमंड को हराया। विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी केरबर ने फाइनल में सेगमंड को 6-4, 6-0 से हराया। यह मच 81 मिनट चला।

यह केरबर के पेशेवर करियर का नौवां खिताब है। साथ ही यह 2016 में इस खिलाड़ी का दूसरा खिताब है। केरबर ने इससे पहले आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493