उप्र : 11000 वोल्ट बिजली ने ली महिला की जान

लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटवरा में राम अवध की 50 साल की पत्नी मालती देवी रोज की तरह रविवार सुबह भी घर से निकली। उसे उपले पाथने थे। वह गोबर लाने के लिए गांव के बाहर बने घूर पर जा रही थी। रास्ते में 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार लटक रहा था।

ग्रामीणों के मुताबिक, मालती उस तार को देख न सकी। तार उसकी गरदन में सटा और फिर सांप की तरह गले में चिपक गया। 11 हजार के करंट के चलते उसका पूरा बदन काला पड़ गया। उसने तुरंत दम तोड़ दिया।

इस घटना से गरीब राम अवध के घर में कोहराम मच गया है। घटना से ग्रामीणों में बहुत गुस्सा है। पुलिस ने मालती के शव को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह इस मामले में बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा कायम कराने के लिए डीएम से मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493