महिला दिवस पर जयप्रकाश अस्पताल परिसर में हुई कार्यशाला

imagesभोपाल : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज जयप्रकाश अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य  शिक्षा, सूचना, संचार ब्यूरो में महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और  उनके स्वास्थ्य स्तर को  बेहतर बनाये रखने के लिए हो रहे कार्य पर विस्तार पूर्वक  चर्चा हुई। 

कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञों ने महिलाओं के हित संवर्धन के लिए अनेक सुझाव भी दिए। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण  ने अस्पताल परिसर में ही संचालित सुरक्षित मातृत्व संबंधी नर्सेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी जायजा लिया और इस तरह के प्रशिक्षण पूर्ण गम्भीरता से आयोजित करने  के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों से बातचीत की और उनका  ज्ञान-स्तर श्रेष्ठ पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर आयुक्त स्वास्थ्य श्री पंकज अग्रवाल, श्रीमती राधा कृष्ण, संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सुश्री एम. गीता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज शुक्ला  और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493