महिला फुटबाल : आईडब्ल्यूएल में एसएसबी ने राइजिंग को मात दी

लुधियाना, 7 मई (आईएएनएस)। एसएसबी वुमेन फुटबाल क्लब ने मंगलवार को यहां गुरु नानक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) के तीसरे संस्करण के अपने पहले मैच में राइजिंग स्टूडेंट क्लब को 1-0 के करीबी अंतर से मात दी।

इस बेहद रोमांचक मुकाबले का एकमात्र गोल संगीता बासफोरे ने 35 गज की दूरी से किया।

मैच की शुरुआत दमदार रही दौर दोनों टीनों एक-दूसरे को सेट होने का मौका नहीं दिया। एसएसबी ने अपनी स्टार खिलाड़ी संगीता को अपने अटैक का केंद्र बिंदू रखा।

इस प्रयास का लाभ एसएसबी को पहला हाफ समाप्त होने से कुछ मिनट पहले मिला। संगीता को 18 गज के बॉक्स के बाहर गेंद मिली और उन्होंेने दमदार गोल दोगकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

दूसरा हाफ भी बेहद रोमांचक रहा। एक गोल से पिछड़ रही राइजिंग ने अधिक समय जाया नहीं किया और अटैक करना जारी रखा।

उन्हें एक-दो मौके मिले, लेकिन वे अपनी हार टालने में कामयाब नहीं हो पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493