मोटरस्पोर्ट्स : आरोह, शौर्य और रैडन का इंडीकार्टिग सीरीज में दबदबा

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2017 के राष्ट्रीय चैंपियन आरोह रवींद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अजमेरा इंडीकार्टिग सीरीज में जीत हासिल कर ली।

टीम रायो रेसिंग के राइडर रवींद्र ने रेस-1 और रेस-3 में जीत दर्ज के साथ ही रेस-2 में तीसरा स्थान हासिल किया।

वार्षिक कार्टिग सीरीज में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 500 से अधिक प्रतिभागियों ने इसके लिए अपना नामांकन कराया था।

प्रो जूनियर वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय अनुभवी शैर्य कपानी ने अपने तीनों में शानदार जीत हासिल की।

प्रो कैडेट के सात से 12 वर्ष की आयु वर्ग में रैडन समरवेल ने तीनों रेस अपने नाम की। पुणे के निर्वाण चंदना और नाइजेल शाजु को दूसरा स्थान मिला।

एमेच्योर वर्ग में जैमी शॉ और इंटर स्कूल वर्ग में राघव वैश्ननवी चैंपियन बनने में सफल रहे। मुंबई के मीहिर पटेल को प्रतिष्ठित अक्षय पाटिल मेमोरियल ट्रॉफी प्रदान की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493