महिला फुटबाल : एसएसबी ने पंजिम को 6-2 से हराया

लुधियाना, 15 मई (आईएएनएस)। एसएसबी वुमेन एफसी ने हीरो इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) में बुधवार को पंजिम फुटबालर्स को 6-2 से हरा दिया।

यहां गुरु नानक स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजिम फुटबालर्स के लिए करिश्मा ने चौथे मिनट में ही गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन संगीता बासफोर ने 12वें मिनट में गोल कर एसएसबी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

इस तरह पहला हाफ 1-1 से बराबरी पर रहा।

दूसरे हाफ में एसएसबी के लिए कई गोल देखने को मिले। संगीता ने 57वें जबकि सुमिला चानू ने 55वें और 60वें तथा रंजीता देवी ने 67वें और 81वें मिनट में गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।

पंजिम फुटबालर्स की ओर से करिश्मा ने 89वें मिनट में गोल दागा।

इस जीत के बाद एसएसबी की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493