महिला रग्बी-7 : भारतीय महिलाओं ने जीता रजत

विएंटेन (लाओस), 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने यहां जारी महिला एशियाई रग्बी-7 ट्रॉफी में रजत पदक जीता है।

भारत ने इस प्रतियोगिता में पांच मैच जीते लेकिन शनिवार को हुए अंतिम मैच में उसे हार मिली।

सात देशों की रग्बी-7 प्रतियोगिता में भारत ने लाओस को 22-7, फिलिपींस को 12-5, नेपाल को 43-0 और मलेशिया मलेशिया के 26-12 से हराया। दूसरे दिन भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराया लेकिन अंतिम मैच में उसे दक्षिण कोरिया के हाथों 0-29 से हार मिली।

भारतीय टीम के कोच नासिर हुसैन इस प्रदर्शन से खुश नजर आए। नासिर ने आगे के लिए अपनी टीम को शुभकामनाएं दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493