महिला विश्व कप : जर्मनी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

एडमंटन (कनाडा), 21 जून (आईएएनएस)। जर्मनी ने शनिवार को स्वीडन को हराकर महिला फीफा विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम-8 दौर में जगह बना ली है।

ओट्टावा में जर्मनी ने स्वीडन पर एकतरफा जीत हासिल की। एंजा मिटाग ने मैच का पहला गोल 24वें मिनट में किया।

इसके बाद मिटाग ने हाफ टाइम से 10 मिनट पहले पेनाल्टी हासिल किया, जिस पर सीलिया सासिक ने गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

मिटाग ने 78वें मिनट में अपनी टीम का तीसरा और अपना दूसरा गोल किया।

सोफिया जैकोबसन ने स्वीडन के लिए एकमात्र गोल करते हुए स्कोर 1-3 कर दिया लेकिन स्नीफर मारोजसान ने अंतिम मिनट में गोल कर जर्मनी को 4-1 से जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493