एडमंटन (कनाडा), 21 जून (आईएएनएस)। चीन की महिला टीम यहां जारी फीफा विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
चीन ने कैमरून पर 1-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चीन के लिए मैच का एकमात्र गोल वांग ने किया।
वांग ने ली डोंगना के क्रास पास पर कैमरून की गोलकीपर एंटे नगो को छकाया और 12वें मिनट में पहला गोल किया।
चीन ने इस गोल के बाद अपना रक्षापंक्ति को सचेत कर दिया, जिसने कैमरून की अग्रिम पंक्ति को अपने इलाके में घुसने का मौका नहीं दिया।
कैमरून ने दूसरे हाफ में गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन चीनी रक्षापंक्ति की मुस्तैदी के कारण उसे सफलता नहीं मिली।
क्वार्टर फाइनल में चीन का सामना अमेरिका और कोलम्बिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath