महिला विश्व कप : भारत ने पाकिस्तान को दिया 170 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

डर्बी, 2 जुलाई (आईएएनएस)। महिला विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही। भारतीय टीम पाकिस्तान को सिर्फ 170 रनों का लक्ष्य दे सकी।

इस मैच में न स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला चला और न ही कप्तान मिताली राज का। नतीजा हुआ कि पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।

ऐसा लग रहा था कि भारतीय महिलाएं पूरे ओवर नहीं खेल पाएंगी और टीम जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन झूलन गोस्वामी और सुषमा वर्मा ने अंत में अहम साझेदारी कर उसे 150 के पार पहुंचाने में मदद की।

पूनम राउत ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उनके अलावा दीप्ती शर्मा 28 और हरमनप्रीत कौर (10), सुषमा (33) और झूलन (14) ही दहाई के आंकड़े को छू सकीं।

भारत की शुरुआत खराब और बेहद धीमी रही टीम का स्कोर जब सात रन था तभी चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रही मंधाना (2) पवेलियन लौट गईं। पूनम और दीप्ती ने हालांकि विकेट पर अपने पैर जमाए लेकिन रनों की गति को बढ़ा नहीं सकीं।

दोनों ने 18.5 ओवरों में 3.55 की औसत से सिर्फ 67 रन जोड़े। अर्धशतक से तीन रन दूर पूनम को संधु ने अपना शिकार बनाया और यहां से भारत के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरने लगे। कप्तान सिर्फ आठ रन ही बना सकीं।

अंत में सुषमा और झूलन ने सातवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। मानशी जोशी चार रन और पूनम यादव छह रनों पर नाबाद लौटीं।

पाकिस्तान की तरफ से नाशरा संधू ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। सादिया युसूफ को दो सफलता मिलीं। डायना बेग और असमाविया इकबाल के हिस्से एक-एक विकेट आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493