भुवनेश्वर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने रविवार को कहा कि ओडिशा में बारिश जून में चार फीसदी कम हुई है।
भुवनेश्वर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने रविवार को कहा कि ओडिशा में बारिश जून में चार फीसदी कम हुई है।
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा, “जून में ओडिशा में औसत वर्षा 207.9 मिमी हुई, जो सामान्य बारिश (ज्यादा समय तक औसत) 216.5 मिमी के मुकाबले चार फीसदी कम है।”
आयुक्त कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि मलकानगिरी, बौध, बारगढ़, गंजाम, कोरापुट, संबलपुर और सोनपुर जिलों में 19 फीसदी से अधिक अतिरिक्त बारिश हुई है, लेकिन 14 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई।
सामान्य से 19 फीसदी तक अधिक या कम बारिश को सामान्य ही माना जाता है।
राज्य के 14 जिलों कंघमाल, देवगढ़, नुआपाड़ा, रायगाड़ा, नवरंगपुर, झारसुगुडा, गजपति, सुंदरगढ़, बोलंगीर, अंगुल, कालाहांडी, भद्रक, खोरधा व पुरी में सामान्य बारिश हुई है।
एसआरसी कार्यालय ने कहा कि आठ जिलों जाजपुर, केंद्रापाड़ा, बालासोर, क्योंझर, नयागढ़, कटक, मयूरभंज और जगतसिंहपुर में जून महीने के दौरान 19 फीसदी से 39 फीसदी के बीच कम बारिश हुई।
मलकानगिरि में जून में सामान्य स्तर 212.2 मिमी के मुकाबले अधिकतम बारिश 334.5 मिमी दर्ज की गई। ढेंकनाल एकमात्र जिला है, जहां बारिश काफी कम हुई और यहां 44 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
एसआरसी कार्यालय ने कहा कि राज्य में जून महीने में औसतन 9.9 दिन बारिश होती है। लेकिन इस वर्ष यहां 10 दिन बारिश हुई।
dharmpath.com dharmpath