महिला विश्व कप में स्पेन पर ब्राजील की जीत

मांट्रियल (कनाडा), 14 जून (आईएएनएस)। आंद्रेसा आल्वेस के एकमात्र गोल की मदद से ब्राजील ने शनिवार को यहां खेले गए महिला फुटबाल विश्व कप के ग्रुप-ई मुकाबले में स्पेन को 1-0 से हरा दिया।

दूसरी ओर, कोस्टा रिका ने इसी ग्रुप में दक्षिण कोरिया को 2-2 की बराबरी पर रोकते हुए अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखा है।

ब्राजील दो जीत के साथ इस ग्रुप में शीर्ष पर है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमों और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमें नाकआउट दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

दो मैचों से स्पेन के खाते में सिर्फ एक अंक है। उसके पास अभी भी अगले दौर में पहुंचने का मौका है। अगल वह अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया को हरा देता है तो फिर उसका रास्ता साफ हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493