शिया लाबियौफ वापस पहुंचे

लॉस एंजेलिस, 14 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता शिया लाबियौफ ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की अभिनय कक्षाओं में दाखिला लिया है।

लॉस एंजेलिस, 14 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता शिया लाबियौफ ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की अभिनय कक्षाओं में दाखिला लिया है।

शिया (29) इस साल के अंत तक वालेंसिया के कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ द आर्ट्स में हिस्सा लेंगे। शिया की कुल अनुमानित संपत्ति 2.5 करोड़ डॉलर है।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ को बताया, “वह कैंपस की दाखिला प्रक्रियाओं में व्यस्त हैं।”

एक अन्य सूत्र ने कहा, “शिया को लगता है कि इससे उनकी अभिनय क्षमताओं का विस्तार होगा।”

शिया ने 2005 में सबसे पहले विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन ‘डिस्टर्बिया’ फिल्म की वजह से इसे रद्द करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493