महिला शतरंज : ड्रॉ खेल दूसरे स्थान पर खिसकीं हारिका

चेंगदू (चीन), 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शतरंज ग्रैंड मास्टर हारिका द्रोणावेल्ली को चीन में चल रहे फिडे महिला विश्व शतरंज ग्रांप्री. में मंगलवार को छठी विश्व वरीयता प्राप्त यूक्रेन की मारिया मूजीचुक के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

31 चालों के बाद उन्होंने अंकों को बांटने पर सहमति दे दी। इस ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रहीं हारिका को दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ा।

हारिका ने अब तक दो मैच जीते हैं और दो मैच ड्रॉ खेला है।

हारिका ने मैच के बाद कहा, “काले मोहरों से खेलने के बाद भी मैंने शुरुआत से बिसात पर नियंत्रण बनाए रखा। मुझे एक मौका मिला और मैंने उसे भुनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे मुकाबला मेरे हाथ से निकलता चला गया और मुझे ड्रॉ के लिए राजी होना पड़ा।”

एक अन्य भारतीय ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी लगातार तीसरी जीत हासिल कर शीर्ष पर पहुंच गईं। कोनेरू ने चीन की टान झोंगयी को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493