इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में 40 महिला सैन्य अधिकारी शामिल हुई हैं, जिन्हें इस दौरान शांति स्थापना, मानवीय कार्रवाई, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और बल प्रयोग के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
इन अधिकारियों में नौ चीनी महिलाएं हैं, जिन्हें यूएन वूमेन द्वारा चयनित किया गया है।
चीन के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सू ग्वांगुई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेना व पुलिस क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व असैन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी कम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पाठ्यक्रम से न केवल इन प्रतिभागियों की क्षमताओं में सुधार होगा, बल्कि महिला शांति दूतों को अभियानों में शामिल करने के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए देशों को प्रोत्साहन भी मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath