महिला संग दुर्व्यवहार पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ एफआईआर

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ एक महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। नवाजुद्दीन की हाउसिंग सोसायटी में ही रहने वाली इस महिला का आरोप है कि पार्किं ग जगह को लेकर हुए विवाद पर अभिनेता ने उन्हें धक्का दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

यारी रोड स्थित ‘जोहरा अघदी नगर हाउसिंग सोसायटी’ की अध्यक्ष सोनी दांडेकर की 24 वर्षीय बेटी हीना शेख ने वर्सोवा थाने में नवाजुद्दीन के सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई है।

दांडेकर ने आईएएनएस को कहा, “हम यहां 1994 से रह रहे हैं और वह एक साल पहले ही यहां आए हैं। उन्होंने आते ही पार्किं ग की सारी जगह पर कब्जा जमा लिया है।”

उन्होंने कहा, “हमने उन्हें इस मामले में कई नोटिस भी भेजे, लेकिन उन्होंने इनकी कोई परवाह नहीं की।”

दांडेकर ने कहा, “आज मेरी बेटी उनके द्वारा कब्जे में किए गए पार्किं ग स्थल की तस्वीरें खींचने गई थी, लेकिन उन्होंने अपने भाई और सहयोगियों के साथ मिलकर उससे दुर्व्यवहार किया और उसे धक्का दिया। इसलिए हमने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493